छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: विकास और जनकल्याण की दिशा में कदम — श्रीमती कमलेश जांगड़े

सक्ती /  जांजगीर  लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत छत्तीसगढ़ बजट को किसान, युवा, महिला और बुजुर्ग हितैषी बताते हुए स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में एक ठोस कदम है।
सांसद ने कहा कि वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट में कृषि, सिंचाई, ग्रामीण बुनियादी ढांचा, शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास पर विशेष जोर दिया गया है, जो जांजगीर जिले सहित पूरे प्रदेश के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक होगा।
बजट में
कृषि एवं किसान हित: धान खरीदी, सिंचाई परियोजनाओं का विस्तार और आधुनिक कृषि उपकरणों के लिए प्रावधान।
महिला एवं युवा सशक्तिकरण: स्वरोजगार योजनाओं, कौशल विकास केंद्रों और मातृ-स्वास्थ्य योजनाओं का सुदृढ़ीकरण।
स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा: जिला अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन, वृद्ध और दिव्यांग पेंशन।
अधोसंरचना एवं शहरी विकास: सड़कों, पुलों, बिजली और पेयजल सुविधाओं का विस्तार।
श्रीमती जांगड़े ने कहा:
“मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में यह बजट प्रदेश के किसानों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के जीवन में सुधार लाने की दिशा में निर्णायक कदम है।”

Related Articles

Back to top button