छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

जिंदल प्लाजा में ई ऑटो का हुआ भव्य शुभारंभ, नपा अध्यक्ष श्यामसुंदर ने फीता काटकर कर किया शुभारंभ

image editor output image1600632627 17785810254284051892521599200770 kshititech

सक्ती -12 मई को जिला मुख्यालय के स्टेशन रोड स्थित प्रतिष्ठित जिंदल प्लाजा में जिंदल ई ऑटो का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर भगवान विश्वकर्मा जी मां सरस्वती, एवं भारत माता की पूजा अर्चना की।  इस दौरान जिंदल परिवार  के भी सदस्य एवं संचालक सदस्य उपस्थित रहे।जिंदल ई ऑटो का शुभारंभ करते हुए नगर पालिका के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि आज जिस तरह से मिडल ईस्ट में चल रहे खाड़ी युद्ध के चलते देश में तेल संकट गहराता जा रहा है। वहीं आने वाले दिनों में हम सभी को डीजल- पेट्रोल की खपत कम करने के उद्देश्य से अधिक से अधिक ई वाहनों का उपयोग करना चाहिए एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 10 मई को ई वाहनों के अधिक से अधिक उपयोग करने पर जोर दिया है। तथा जिला मुख्यालय सक्ती भी ई थ्री व्हीलर ऑटो की इस उपलब्धता से जहां लोगों को वाहन उपलब्ध हो सकेंगे तो वहीं बेहतर सर्विस एवं सुविधाएं भी जिंदल ई ऑटो के माध्यम से मिलेगी।

Related Articles

Back to top button