सक्ती , 24 नवंबर को बिहान नर्सिंग होम एवं गोमती देवी हॉस्पिटल के संयुक्त प्रयास से महिला स्वास्थ्य एवं गर्भवती माताओं के लिए विशेष स्वास्थ्य सुविधा शिविर आयोजित किया जा रहा है।
इस शिविर के अंतर्गत निम्नलिखित सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी:
🔴 1. स्त्री रोग OPD पूर्णतः निःशुल्क
महिलाओं से संबंधित सभी प्रकार की स्त्री रोग समस्याओं की जाँच, परामर्श एवं OPD की सुविधा पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।
🔴 2. गर्भवती महिलाओं के लिए लैब टेस्ट में 25% की छूट
सभी गर्भवती महिलाओं को निम्नलिखित जाँचों सहित अन्य लैब टेस्ट पर 25% की विशेष छूट दी जाएगी।
- HB (हीमोग्लोबिन)
- RBS (ब्लड शुगर)
- FHS
- अन्य आवश्यक लैब जाँचें
🔴 3. विशेष निःशुल्क सोनोग्राफी सुविधा
केवल इमरजेंसी अथवा हाई रिस्क प्रेग्नेंसी से संबंधित गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी निःशुल्क की जाएगी।
⚠️ विशेष ध्यान दें: सोनोग्राफी की निःशुल्क सुविधा सभी गर्भवती महिलाओं के लिए नहीं है। यह केवल इमरजेंसी एवं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के मामलों में ही उपलब्ध रहेगी।
बिहान नर्सिंग होम के संचालक ने समस्त आमजन एवं मितानिन बहनों से विनम्र अपील है कि अपने-अपने क्षेत्र की महिलाओं एवं गर्भवती माताओं तक इस महत्वपूर्ण सूचना को अवश्य पहुँचाएँ। अधिक से अधिक जरूरतमंद महिलाओं को इस स्वास्थ्य शिविर की जानकारी दें, ताकि वे इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
आयोजक:
बिहान नर्सिंग होम एवं गोमती देवी हॉस्पिटल
संयुक्त जनहित स्वास्थ्य पहल
📞 संपर्क सूत्र:
बिहान नर्सिंग होम: 8602508009, 9109408809
गोमती देवी हॉस्पिटल: 8962127392





