छत्तीसगढ़सक्तीसमाजिक

अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया जुम्बा, जिम, व योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

सक्तीअग्रवाल सभा सक्ती द्वारा हटरी धर्मशाला में अग्रवाल समाज की महिलाओं एवं युवतियों के स्वास्थ्य और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए एक माह का निःशुल्क जुम्बा, जिम एवं योग प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ किया गया। शिविर का शुभारंभ अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने अग्रसेन महाराज की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत सांवलिया सेठ के भजनों के साथ भक्तिमय वातावरण में हुई।

इस अवसर पर समाज की महिलाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज की नींव है। उन्होंने समाज की महिलाओं एवं युवतियों से अधिक से अधिक संख्या में इस प्रशिक्षण का लाभ लेने, नियमित व्यायाम करने तथा डाइट चार्ट के अनुसार अपनी दिनचर्या अपनाकर स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की।

प्रशिक्षण शिविर में अंजली राजपूत प्रशिक्षक के रूप में महिलाओं एवं युवतियों को जुम्बा, जिम एवं योग का नियमित प्रशिक्षण देंगी।

महिला समिति की ओर से रीना गेवाड़ीन ने अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल का इस आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को ध्यान में रखकर आयोजित यह प्रशिक्षण शिविर समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी पहल है। उन्होंने महिला समिति की ओर से अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं।

समाजसेवी मीनल अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज की महिलाओं, युवतियों एवं परिवारों को इस प्रशिक्षण शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब समाज ऐसे आयोजनों में सक्रिय सहभागिता करेगा, तभी भविष्य में भी इस प्रकार के उपयोगी एवं स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा सकेंगे।

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए महिलाओं की एक समिति का गठन किया गया है, जिसमें रीना गेवाड़ीन, मीनल अग्रवाल, रेखा बंसल, शिल्पा मनीष कथूरिया एवं मोना अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

image editor output image 814396124 17855894025497750536556544122915 kshititech

शुभारंभ अवसर पर कन्हैया गोयल, मनीष कथूरिया, राहुल अग्रवाल एवं कालू रघुनाथ सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के स्वास्थ्य, आत्मविश्वास एवं सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

Back to top button