छत्तीसगढ़सक्तीसमाजिक

आबकारी टीम और थाना बाराद्वार द्वारा ग्राम मुक्ताराजा थाना बाराद्वार में अवैध शराब कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई,1 शराब कारोबारी हुआ जेल दाखिल


जप्त मदिरा/सामग्री  –   40   लीटर महुआ शराब और 1 स्कूटी     

    सक्ती,       सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 29/10/26 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम मुक्ताराजा थाना बाराद्वार निवासी मानकुंवर कुर्रे पति मोहनलाल कुर्रे द्वारा अपने घर से शराब बेचने की शिकायत पर पहले छद्म खरीददार से महुआ शराब की खरीदारी करवाई गई। खरीदारी पर शराब बिक्री की पुष्टि होने पर
वार्ड नंबर 12 मुक्ताराजा थाना बाराद्वार में मानकुंवर कुर्रे पति मोहनलाल उम्र 45 वर्ष के द्वारा अपने रहवासी मकान के रसोई में एक जूट की बोरी में भरा 15 नगर प्लास्टिक बोतल में भरा 30 लीटर महुआ शराब लीटर महुआ मदिरा , एक बिना नंबर की एक्टिवा स्कूटी की डिक्की में रखा 10 लीटर कुल 40 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।
40 लीटर महुआ मदिरा बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया।

उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल और नरेंद्र यादव निरीक्षक बाराद्वार के नेतृत्व में मुख्य आरक्षक आबकारी रघुनाथ पैकरा, आबकारी आरक्षक नवीन मनहर, नगर सैनिक वीरेंद्र यादव, आबकारी स्टाफ परसराम कमलेश और बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button