सक्ती/टेमर , दीपावली पर्व के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत टेमर में सरपंच चन्द्र कुमार सोनी द्वारा मजदूरों को मिठाई एवं फटाके वितरण कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गई।
कार्यक्रम में सरपंच चन्द्र कुमार सोनी ने कहा कि मजदूर भाई ही गांव के विकास की असली ताकत हैं। उनकी मेहनत और समर्पण से ही पंचायत आगे बढ़ रही है। उन्होंने सभी मजदूरों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस दौरान उपसरपंच योगिता घनश्याम पटेल, पंच कुलदीप पटेल, पालू देवागान, शिवनारायण पटेल, नित्युजय पटेल, ओम प्रकाश देवागन, हेमंत कुमार सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
मिठाई और फटाके पाकर गाँव के मजदूरों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने सरपंच चन्द्र कुमार सोनी का आभार व्यक्त किया और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।





