छत्तीसगढ़सक्तीसमाजिक

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पूजा अग्रवाल ने सक्ती विकासखंड के विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण

सक्ती , आज 02 नवंबर को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पूजा अग्रवाल विकासखंड की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर लवसरा, सरवानी, सकरेली सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का भ्रमण किया गया।

निरीक्षण के दौरान संस्थाओं में प्रसव सेवाओं, मौसमी बीमारियों की जांच एवं उपचार, नियमित टीकाकरण, यू-विन पोर्टल पर टीकाकरण की एंट्री, आयुष्मान कार्ड निर्माण, कुष्ठ उन्मूलन अभियान, मलेरिया एवं फाइलेरिया कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही अस्पताल परिसर, लेबर रूम, ओपीडी रजिस्टर एवं कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु संबंधित संस्था प्रभारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button