सक्ती सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में दिनांक 04/11/26 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम परसदाखुर्द थाना सक्ती निवासी गीताबाई लहरे पति कृष्णोलाल द्वारा अपने घर से शराब बेचने की शिकायत पर पहले छद्म खरीददार से महुआ शराब की खरीदारी करवाई गई। खरीदारी पर शराब बिक्री की पुष्टि होने पर
वार्ड नं 17 परसदाखुर्द थाना सक्ती में गीताबाई लहरे पति कृष्णोलाल उम्र 44 वर्ष के द्वारा अपने रहवासी मकान के बाड़ी में एक झोले में छिपाकर रखा 3 नगर हरे रंग की प्लास्टिक बोतल प्रत्येक में भरा 2 लीटर कुल 6 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया ।
06 लीटर महुआ मदिरा बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया।
उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल और आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में मुख्य आरक्षक आबकारी रघुनाथ पैकरा, आबकारी आरक्षक श्रवण द्विवेदी नगर सैनिक वीरेंद्र यादव, भीम साहू आबकारी स्टाफ परसराम कमलेश और बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।





