सक्ती / सक्ती जिलान्तर्गत ग्राम पंचायत बस्ती बाराद्वार के सचिव रामगोपाल बरेठ के द्वारा 15वे वित की राशी 20,57,700/- (बीस लाख संतावन हजार सात सौ रूपये) को PFMS न कर NEFT व RTGS के माध्यम से निकालकर गबन कर लिया गया है, 15वें वित्त की राशी का भुगतान E GRAM swara) पोर्टल में login कर MONTH और DAYBOOK को close करके चेकर व मेकर आई डी सरपंच (checker) और सचिव (maker) के DSC से PFMS के माध्यम से ही किया जाता है। वर्तमान में E GRAM swaraj पोर्टल में केवल जुलाई 2025 तक ही monthbook close हुआ है जबकि राशी 24.04.2026 को निकाला गया है। सचिव द्वारा बिना एस्टीमेट, प्रस्ताव व सरपंच की जानकारी के बिना ही राशी को राम लाल पटेल और ननकी राम साहू के खाते में NEFT व RTGS किया गया। जो की शासन के नियम विरुध है सचिव ने पूर्व सरपंच स्व.डॉ. धीरेन्द्र खूंटे के स्वास्थ्य उपचार के लिए हैदराबाद व रायपुर के हॉस्पिटल में भर्ती के समय व उनकी मृत्यु के पश्चात भी मूलभूत और 15वे वित से राशी को आहरण कर अपने पास रख लिया। वर्तमान स्थानापन्न सरपंच रामलाल दिवाकर को भी बिना बताये 15 वे वित्त की राशी 24.04.2026 को 2,75,000/- और 2,68,000/- कुल 5,43,000/-रुपये को निकाल कर रख लिया है
वर्तमान स्थानापन्न सरपंच ने कलेक्टर एवं जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी से लिखित शिकायत 12 मई को की है। एवं सचिव रामगोपाल बरेठ के ऊपर 15वें वित्त की राशी को फर्जी तरीके से निकलने और गबन करने के लिए उचित एवं कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। शिकायत में उन्होंने निम्न डॉक्युमेंट की कॉपी संलग्न की है।
- 15 वे वित्त खाता क्रमांक 50100353356004 का स्टेटमेंट |
- E GRAM swara) पोर्टल से भुगतान की जानकारी ।
- E GRAM swara) पोर्टल से MONTH और DAYBOOK close की जानकारी ।
इस संबंध में हमने जब सक्ती जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी निखिल कश्यप से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि सोमवार 18 मई को इस मेटर को समझ कर जांच करवाते है।





