सक्ती, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पूजा अग्रवाल ने सक्ती जिलेवासियों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति ने देहदान, अंगदान अथवा नेत्रदान का संकल्प लिया है या कोई व्यक्ति इसके लिए इच्छुक है, तो कृपया इसकी जानकारी जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की कृपा करें।
उन्होंने आगे कहा कि यदि सक्ती जिले में पूर्व में किसी व्यक्ति द्वारा देहदान, अंगदान अथवा नेत्रदान किया गया हो, तो उसकी जानकारी भी साझा करे, ताकि ऐसे प्रेरणादायी प्रयासों को समाज के सामने लाया जा सके।
मानव जीवन की सार्थकता और समाजहित के इस पुनीत कार्य के लिए इच्छुक व्यक्ति अथवा उनके परिजन आवश्यक जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं।





