सक्ती , गौ सम्मान आवाहन अभियान के अवसर पर अभियान के मार्गदर्शक पूज्य महानंद बाबा जी एवं पूज्य संतजनों का पावन मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में सक्ती जिले के प्रबुद्धजनों, गौभक्तों एवं समाजसेवियों ने सहभागिता करते हुए गौ माता की सेवा, सुरक्षा, संरक्षण एवं सम्मान के संकल्प को पूर्ण करने का वचन लिया।
बैठक में दृढ़ संकल्प लिया गया कि सक्ती जिले की सभी 321 ग्राम पंचायतों एवं नगर के 18 वार्डों से जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए कम से कम 10,000 गौभक्तों एवं सनातनियों को साथ लेकर आगामी 17 दिसंबर को राजधानी रायपुर के रावणभाठा मैदान (भाठागांव बस स्टैंड के पास) में एकत्रित होंगे।
यह केवल एक जनसमागम नहीं, बल्कि गौ माता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए जन-जागरण और सामूहिक संकल्प का अभियान है।
आइए, गौ माता के सम्मान और अधिकारों की आवाज को राष्ट्रव्यापी जनआवाज बनाएं।





