छत्तीसगढ़सक्तीसमाजिक

बासीन में 3 लाख 75 हजार की लागत से सीसी रोड़ का भूमि पूजन कर कार्य हुआ शुरू, मुख्यातिथि राजा धर्मेंद्र सिंह ने विधिवत पूजा अर्चना कर निर्माण कार्य करवाया शुरू,

सक्ती, सक्ती विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बासिन में ग्रामीणों के आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। ग्राम में 3 लाख 75 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सीसी रोड का विधिवत मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ भव्य भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस विकास कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजा धर्मेंद्र सिंह के करकमलों द्वारा किया गया। सड़क निर्माण की सौगात मिलने से पूरे गांव में खुशी की लहर है और ग्रामीणों ने इसे अपनी वर्षों पुरानी मांग का पूरा होना बताया।
भूमि पूजन के पश्चात आयोजित सभा में ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए राजा धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की इस पावन नगरी में विकास कार्यों की यह धारा निरंतर बहती रहेगी। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है और वे इसके लिए सदैव समर्पित रहेंगे। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि ग्राम बासिन के लोगों ने उन्हें हमेशा परिवार जैसा प्यार और सम्मान दिया है। उन्होंने वचन दिया कि वे ग्रामीणों के हर सुख-दुख की घड़ी में सदैव उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। राजा धर्मेंद्र सिंह ने कामना की कि ग्रामवासियों का यह अपार स्नेह और विश्वास उन पर हमेशा बना रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने भी आत्मीयता के साथ राजा साहब का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें अपना भरपूर आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंडित देवेंद्रनाथ अग्निहोत्री ने भी ग्रामीणों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि वे ग्रामवासियों के हितों की रक्षा और क्षेत्र की प्रगति के लिए हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने इस निर्माण कार्य को गांव के विकास में मील का पत्थर बताया।
इस गरिमामय अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती हेमलता चंद्रा, प्रेम चंद्रा, पुष्पेंद्र चंद्रा, कमल राठौर, कोमल यादव, आचार्य सुरेश पुरी, रतिराम सिदार सहित ग्राम के वरिष्ठ नागरिक, युवा और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button