Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

जिला प्रशासन के प्रयास से शासकीय चिकित्सालय में आई रौनक

सक्ती/ कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री के एस पैंकरा ने जिला चिकित्सालय में अव्यवस्था के आलम को देखते हुए सात दिन के सतत प्रयास से जिला चिकित्सालय के इंफ्रा स्ट्रक्चर पर ध्यान देते हुए जिला चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था के साथ ही रजिस्ट्रेशन, ओपीडी, पैथोलॉजी, प्रसूति कक्ष आदि की बाह्य व्यवस्था में व्यापक सुधार लाया गया है, जिससे जिले के आम नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलेगी। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने आज जिला चिकित्सालय का निरीक्षण। उन्होंने अपर कलेक्टर श्री के एस पैकरा के प्रयास की सराहना की l निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मरीजो, परिजनों एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराने आये लोगों से चर्चा कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, मुख्य जिला एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कृपाल सिंह कंवर, सक्ती एसडीएम श्री अरुण कुमार सोम, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, , बी एम ओ डॉ सूरज सिंह राठौर, सिविल सर्जन डॉ संतोष पटेल, श्री चितरंजय पटेल, श्री रामनरेश यादव सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे l

Related Articles

Back to top button