खेलछत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

केरीबंधा में ऐतिहासिक कबड्डी महाकुंभ, सक्ती जिला ए टीम बनी विजेता

मुख्य अतिथि समीर उरांव व कलेक्टर अमृत विकास टोपनो की गरिमामयी मौजूदगी, ग्रामीण खेलों की पहचान पहुँची दूर दराज तक

सक्ती  केरीबंधा में आयोजित भव्य कबड्डी प्रतियोगिता में सक्ती जिला ए टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। देवरी (सक्ती) की टीम उपविजेता, जबकि घीवरा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को शील्ड, मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट कैचर एवं बेस्ट ऑलराउंडर जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं आसपास के क्षेत्रों से खेलप्रेमी मौजूद रहे। इस ऐतिहासिक आयोजन ने कबड्डी खेल को नई पहचान दी और इसकी गूंज दूर-दूर तक सुनाई दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव रहे, जबकि जिला कलेक्टर अमृत विकास टोपनो ने भी मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा बढ़ाई। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत सदस्य जानकी चंद्रा, सत्यनारायण चन्द्रा, भोजराम साहू, ललिता सिदार सरपंच केरीबंधा, सत्यनारायण सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा), विजय बहादुर सिंह जगत (महामंत्री), डॉ. माहला (महामंत्री) एवं पिंटू गोंड (महामंत्री) अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंचस्थ रहे।

आयोजन की सफलता में आशाराम जगत, नीलमणि जगत, शिव कंवर, द्वारिका पटेल, उपसरपंच अमित पटेल, दुलार सिदार, बहार सिंह, रथराम कंवर, हीरालाल, राजेंद्र बरेठ, खेम बरेठ, सुना केवट, विशेषर केवट, तोशराम पटेल, जगन्नाथ पटेल, मोतीलाल सिदार, राजकुमार सिदार, भोजराम, अशोक पटेल, ठाकुर बरेठ, अंगद सिंह, सम्मेलाल बरेठ, फिरतूराम (पेलेटियर) सिदार, उमेश पटेल, कमलेश महंत, रामखिलावन पटेल, घसियाराम, विजय, दाताराम, मोटू केवट, विदेशी सिदार, पदुमनाथ, शैलेन्द्र सिदार, कृष्णा सिदार, रंजन सिन्हा, किशन, घनसाय, नरेश पटेल, बोको, लीलाधर बरेठ, भागीरथी पटेल, सालिकराम, खुले सिदार, रवि सहित समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

image editor output image 497507778 17702928597624694218978930684755 kshititech

सभी का जताया आभार :-

आयोजक विद्या सिदार ने सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, सहयोगियों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। अपनी परंपरा के अनुरूप उत्कृष्ट आयोजन कर केरीबंधा कबड्डी आयोजन समिति ने एक बार फिर क्षेत्र में खेल संस्कृति को मजबूती देते हुए यश अर्जित किया

image editor output image244079585 17702929213993341627477528630970 kshititech

Related Articles

Back to top button