छत्तीसगढ़सक्तीसमाजिक

ई-ऑफिस व्यवस्था को लेकर कलेक्टर ने प्रशिक्षण कार्य का किया निरीक्षण, सभी विभागों को शत-प्रतिशत कार्य ई-ऑफिस से करने के निर्देश,

1 दिसंबर से जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में ई-ऑफिस के माध्यम से होगा कामकाज, अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

   सक्ती, / शासन की मंशानुरूप शासकीय कामकाज को सरल, पारदर्शी, सुगम एवं गतिशील बनाने तथा कागजी कार्यप्रणाली को समाप्त कर पेपरलेस व्यवस्था लागू करने के उद्देश्य से जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने कलेक्टोरेट कार्यालय के आईटी कक्ष में आयोजित ई-ऑफिस प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

         कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ई-ऑफिस प्रणाली का अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा आगामी 1 दिसंबर 2026 से सभी शासकीय कार्य ई-ऑफिस के माध्यम से ही संपादित करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग ई-ऑफिस प्रणाली को गंभीरता से अपनाएं और शत-प्रतिशत कार्य इसी व्यवस्था के तहत करना सुनिश्चित करें।

उल्लेखनीय है कि जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी संचालन के लिए 21 नवंबर से 20 दिसंबर 2026 तक प्रतिदिन कार्यालयीन दिवसों में शाम 4 बजे से 6 बजे तक कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 15 (आईटी कक्ष) में प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ई-ऑफिस प्रणाली के संचालन एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी जा रही है।

       ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने से शासकीय कार्यों में कागजी निर्भरता कम होगी तथा फाइलों का संचालन, पत्राचार और कार्यालयीन प्रक्रियाएं अधिक सुगम, पारदर्शी एवं समयबद्ध हो सकेंगी। जिला प्रशासन द्वारा सभी विभागों को निर्धारित समय-सीमा में प्रशिक्षण प्राप्त कर नई व्यवस्था के अनुरूप कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button