छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

धान खरीदी केंद्र पोता में धान खरीदी का कार्य  हुआ सम्पन्न


सक्ती /पोता   सक्ती जिलान्तर्गत धान खरीदी केंद्र पोता में सत्र 2025-26 में कुल 615 किसानों से 31412.80 क्विंटल सरना और 17575.60 क्विंटल मोटा कुल 48988.40 क्विंटल धान की खरीदी हुई ।  इस अवसर पर संबंधित प्रशासन के प्रतिनिधि मौके में जा कर किसानों से वार्तालाप किया, मौके पर किसान राजेन्द्र गभेल , तीरथ गवेल , रवि शंकर गभेल , तारकेश्वर गवेल , सूरज गभेल , शांतिलाल गवेल , श्याम मनोहर गवेल , साहेबलाल गभेल ,राधे लाल चंद्रा , हरि चंद्रा, जीवन चंद्रा, प्रहलाद चंद्रा, नितिन गभेल, गौरी शंकर , देवी चंद्रा,सुरेश गवेल,मुन्ना गभेल,राजेश ,विवेक गभेल , असामी लाल गवेल ,ओम प्रकाश , मोतीलाल गवेल अन्य किसानों से भी वार्तालाप किया हरेक किसान बंधुओं ने बताया इस साल की धान खरीदी से व खरीदी प्रभारी अनिल गभेल के कार्य से हम सब पूर्ण रूप से संतुस्ट है सब किसानों ने अनिल गभेल को खरीदी केन्द्र पोता में खरीदी प्रभारी नियुक्त करने के लिए बहुत बहुत आभार ब्यक्त किया
खरीदी प्रभारी अनिल गभेल ने भी ग्राम पोता और ग्राम मोहतरा के किसानों का सहयोग प्रदाय करने के लिए आभार ब्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button