Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

(बुधवारी बाजार) रोड में यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय.एन.शर्मा यातायात टीम के साथ उतरें



सक्ती  आम नागरिको द्वारा बार-बार शिकायत की जा रही थी कि बुधवारी बाजार से हटरी रोड, परशुराम चौक एवं आगे रोड पर दुकानदार सामान बाहर तक निकाल लेते है। तथा अपनी निजी वाहन रोड पर ही पार्क करते है , सामान उतारने के लिए आमने-सामने के दुुकानदार कई बार एक साथ अपने दुकान के सामने वाहन खड़ी करा लेेते है जिसके कारण न केवल आवागमन बाधित होता है बल्कि आम लोगो का आवागमन भी प्रभावित होता हैं इसी परिप्रेक्ष्य में  दिनांक 20.02.2026 के 11.00 बजे यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय.एन.शर्मा ने अपनी टीम के साथ पूरे रोड पर पैदल भ्रमण किया एवं दुकानदारो को सामान रोड से हटाने की समझाईस दी गई एवं रोड पर गाड़ी खड़ी नही करने के संबंध मे एलाउंस कराया गया ताकि हटरी रोड से आने जाने वाले लोगो को किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना न पड़े। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि हटरी रोड में बेतरतीब वाहन खड़ा होना पाया जाता है तो संबंधित वाहन मालिक/चालक के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जायेगी, इसके लिए वाहन मालिक/चालक स्वयं जवाबदार रहेंगे।

Related Articles

Back to top button