Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़राजनीतिसक्ती

भाजपा के प्रदेश संघठन महामंत्री पवन साय जी से सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य राजा धर्मेंद्र सिंह  की मुलाकात, जिले की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

सक्ती  भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय से जिला पंचायत सभापति एवं सदस्य राजा धर्मेंद्र सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने जिले की विभिन्न समस्याओं एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के दौरान क्षेत्र की जनता को होने वाली परेशानियों को विस्तार से रखते हुए त्वरित समाधान की आवश्यकता पर बल दिया गया। राजा धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सक्ती जिले में ग्रामीण अंचलों के किसानों और आम जनता को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर ग्रामीण सड़क, सिंचाई, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जनमानस चिंतित है। उन्होंने संगठन के सुदृढ़ीकरण एवं कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देने के लिए भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इस अवसर पर श्री पवन साय  ने आश्वस्त किया कि भाजपा संगठन हमेशा कार्यकर्ताओं और जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनता है तथा उन्हें प्राथमिकता से हल करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सक्ती जिले की समस्याओं को सरकार और संगठन स्तर पर प्रमुखता से रखा जाएगा। बैठक का वातावरण आत्मीय और सकारात्मक रहा। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन और जनसमस्याओं के समाधान के प्रयासों से सक्ती जिले का विकास और भी रफ्तार से होगा l इस शिष्टाचार भेंट मुलाकात में उनके साथ चांदराम बरेठ एवं रोहितचंद्र दोहरे , पूर्णेश गवेल , अजय सिदार , नरेंद्र गवेल, कमल राठौर ,पुष्पेंद्र चन्द्रा उपस्थित रहे l

Related Articles

Back to top button