छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

जिला प्रशासन एवं खेल विभाग की पहल, सक्ती में कल आयोजित होगा मैराथन दौड़            

     सक्ती, / कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग सक्ती द्वारा 12 जून 2026 को जिला मुख्यालय सक्ती में मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सुबह 6:30 बजे सेजेस स्कूल सक्ती से प्रारंभ होगा। निर्धारित मार्ग के अनुसार मैराथन दौड़ सेजेस स्कूल सक्ती से कचहरी चौक, गौरव पथ, बुधवारी बाजार, राजापारा चौक, शनि मंदिर चौक, मालखरौदा बस स्टैंड होते हुए पुनः सेजेस स्कूल पहुंचेंगे, जहां दौड़ का समापन होगा। इच्छुक प्रतिभागी www.shaktimarathon.com लिंक पर जाकर या खेल विभाग सक्ती में अपना रेजिस्ट्रेशन करा सकते है।

Related Articles

Back to top button