छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल: सक्ती में मुस्लिम समाज ने किया परशुराम शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत

सक्ती    नगर में भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान शहर में गंगा-जमुनी तहजीब का एक सुंदर नजारा देखने को मिला, जब मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया और भाईचारे का संदेश दिया।
फूल-मालाओं से किया अभिनंदन
शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी, मुस्लिम समाज के लोगों ने अस्पताल चौंक के पास ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों और भगवान परशुराम के स्वरूपों का स्वागत किया। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मुस्लिम समाज के वरिष्ठ जनों ने शोभायात्रा में शामिल अतिथियों को फूल-मालाओं से उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

सामाजिक एकता पर जोर

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि त्योहार समाज को जोड़ने का काम करते हैं। मुस्लिम समाज द्वारा किए गए इस स्वागत ने यह सिद्ध कर दिया कि सक्ती नगर में आपसी प्रेम और सद्भाव की जड़ें बहुत गहरी हैं। ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने भी इस स्नेहपूर्ण व्यवहार के लिए मुस्लिम समाज का आभार व्यक्त किया।

नगर में रहा उत्साह का माहौल

भगवान परशुराम के जयघोष से पूरा शहर गुंजायमान रहा। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग पारंपरिक वेशभूषा और केसरिया साफे में नजर आए। इस दौरान पुलिस प्रशासन की भी चाक-चौबंद व्यवस्था रही। इस अवसर पर समाज के मुखिया हाजी तैयब अली, शेख महबूब भाई, हाजी वाहिद भाई, शम्सतमरेज खान, इब्राहिम खान, मजीद खान, बशीर खान, इकबाल खान, गुलाम भाई, काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल रहे

Related Articles

Back to top button