Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

आबकारी विभाग की सिंघनसरा में अवैध शराब कारोबारी पर कार्रवाई,,1 आरोपी गिरफ्तार

सक्ती  कलेक्टर के निर्देश और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में  दिनांक 19/12/25 को वार्ड नंबर 13 सिंघनसरा थाना सक्ती में राजू कुमार सतनामी पिता रामेश्वर सतनामी के द्वारा भारी मात्रा में महुआ शराब बेचने की मुखबिर सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने पहले छद्म खरीददार से महुआ शराब की खरीदारी कराई , महुआ शराब बिक्री की पुष्टि होने पर राजू कुमार सतनामी से घर में छिपा कर रखा कर रखा 2 लीटर क्षमता की 3 प्लास्टिक बोतल में भरा 6 लीटर बरामद किया गया।
आरोपिया के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क 34(2) 59 के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम में बसंती चौधरी , परस राम कहरा, कमलेश यादव और नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button