सक्ती , प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में छत्तीसगढ़ भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह जी एवं झारखंड के नव नियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय जी से सौजन्य भेंट कर उन्हें नवीन दायित्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की। युवा भाजपा नेता चिराग अग्रवाल ने प्रदेश में भाजपा संगठन हुए फेरबदल के विषय में पवन साय से विस्तार पूर्वक चर्चा की ,एवं उन्हें सक्ती आने का निमंत्रण भी दिया,।

इस अवसर पर दोनों वरिष्ठ संगठन नेताओं का आत्मीय मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। चिराग ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने सहित आगामी कार्यों को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त करना मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायीं रहा।
इस दौरान सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा भी उनके साथ उपस्थित रहे।





