छत्तीसगढ़सक्तीसमाजिक

राज्य स्तरीय लैक्रॉस प्रतियोगिता में आदर्श पब्लिक स्कूल किरारी के बालक एवं बालिका वर्ग ने हासिल किया द्वितीय स्थान,

सक्ती/किरारी,  आदर्श पब्लिक स्कूल किरारी के सब-जूनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने NTPC लारा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय लैक्रॉस प्रतियोगिता 2026 में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय सहित सक्ती जिले का नाम गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ अपना शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के पीछे उनकी निरंतर मेहनत, लगन एवं अभ्यास के साथ-साथ विद्यालय के प्राचार्य श्री दिनेश कुमार साहू तथा सहयोगी शिक्षक अजय कुमार यादव का मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन महत्वपूर्ण रहा।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि बच्चों ने प्रतियोगिता की तैयारी के दौरान कठिन परिश्रम किया और मैदान में अपनी प्रतिभा एवं आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं, खिलाड़ियों के अभिभावकों द्वारा भी बच्चों को निरंतर सहयोग एवं प्रोत्साहन दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप बच्चों ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।
इस सफलता पर आदर्श पब्लिक स्कूल किरारी परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि ये प्रतिभाशाली बच्चे आने वाले समय में खेल के क्षेत्र में और भी बड़ी उपलब्धियाँ हासिल कर सक्ती जिले एवं विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

Related Articles

Back to top button