सक्ती , जिला मुख्यालय सक्ती के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम बुधवारी बाजार ग्राउंड में आगामी 20 अक्टूबर मंगलवार को शाम 6:30 बजे से अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की सक्ती शाखा द्वारा भव्य दशहरा उत्सव स्टार नाइट का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष मनीष कथूरिया एवं मंच के सदस्यों ने बताया की सक्ती जिले के सबसे बड़े रावण के विशाल पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान होगा। एंव भव्य स्टार नाइट में देश के प्रस्िद्ध कलाकारअपनी प्रस्तुति देंगे। उपरोक्त कार्यक्रम कोलेकर जहां व्यापक रूप से तैयारी चल रही हैं। वहीं अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के आयोजन को जन सहयोग का भी लाभ मिल रहा है।
आपको बता दें कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े, विशिष्ट अतिथि के रूप में सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ध कुमार ठकुर होंगे। एवं जिले के जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी वास् जैन,नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच के राष्टरीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया, पूर्वनगर पालिका अध्यक्ष संजय रामचंद्र, भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रश्मि गभेल, चेंबर के प्रदेश मंत्री दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा बाराद्वार, नगर पालिका सक्ती के उपाध्यक्ष भारत यादव सहित जिले के विभिन्न स्थानों से सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक,व्यापारिक संस्थाओं के प्रमुख हस्तियां मौजूद रहेगी।





