महंत जी के पत्र से टेमर के सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने परिवार सहित किए उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन. विशिष्ट अतिथि के रूप में सीधे दर्शन का लाभ मिला
सक्ती -छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डॉ चरण दास महंत क्षेत्र के विकास के लिए जहां लगातार काम करते हैं। तो वहीं क्षेत्र की जनता एवं नागरिकों को देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों में भी दर्शन की सुचारु सुविधा उन्हें मिल सके इस दिशा में भी वे पहल करते हैं। कुछ इसी तरह से सक्ती विकासखंड के ग्राम पंचायत टैमर के सरपंच एवं समाजसेवी चंद्र कुमार सोनी अपने परिवार सहित मध्य प्रदेश के धार्मिक स्थल उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन करने के लिए गए हुए थे। तथा वहां की भारी भरकम भीड़ को देखते हुए चंद्र कुमार सोनी ने महंत जी से आग्रह किया। जिस पर तत्काल नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने जिला मजिस्ट्रेट उज्जैन मध्य प्रदेश को मेल के माध्यम से पत्र प्रेषित कर उनके दर्शन की सुचारु व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए तथा जब चंद्र कुमार सोनी उज्जैन पहुंचे तो वहां सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से उन्हें महाकाल मंदिर के दर्शन के वीआईपी व्यवस्था मिली तथा उनकी आवभगत भी की गई एवं चंद्र कुमार सोनी ने महाकाल के दर्शन कर पूरे क्षेत्र की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना भी की तथा डॉ चरण दास महंत जैसे प्रखर व्यक्तित्व के धनी एवं जन सेवक को सदैव सेवा एवं रचनात्मक कार्यों की इसी तरह ऊर्जा प्रदान करने की महाकाल से भी कामना की ,व सोनी परिवार ने महंत जी का भी धन्यवाद ज्ञापित किया है,।





