सक्ती,,सक्ती जिले के भोथिया तहसील के ग्राम झालरौंदा से बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है, जिसने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है।ग्राम झालरौंदा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश चंद्रा ने कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपकर आरोप लगाया है कि गांव में पदस्थ रहे पटवारी विशेश्वर सिंह सिदार ने अपने कार्यकाल में लगभग 400 एकड़ शासकीय जमीन को फर्जी किसानों के नाम पर दर्ज कर दिया,शिकायतकर्ता का कहना है कि प्रति एकड़ 50 हजार रुपये की लेन-देन कर फर्जी पर्ची बनाई गई, और उसी पर्ची के आधार पर सेवा सहकारी समिति के माध्यम से धान बेचकर करोड़ों रुपये के बोनस का गबन किया गया, साथ ही बैंकों से भी लोन लिया गया।

एक ही परिवार पर सबसे ज्यादा फर्जीवाड़ा का आरोप,
शिकायतकर्ता रमेश चंद्रा ने बताया कि दीपक चौहान,घसिया राम कुर्रे ओर राकेश इस पूरे जमीन घोटाले के मास्टरमाइंड है जिसमें दीपक चौहान ने ही सिर्फ अपने परिवार के अलग अलग सदस्यों के नाम से 30 एकड़ से अधिक सरकारी जमीन चढ़ावा ली है जिसमें
1.बहन अनिता चौहान पति दुजराम – 0.83 हेक्टेयर
- स्वयं दीपक कुमार चौहान पिता राजाराम – 3.905 हेक्टेयर
- पत्नी दीपिका चौहान पति दीपक चौहान – 1.368 हेक्टेयर
4.बहनोई दुजराम चौहान – 1.444 हेक्टेयर
5 मां विमला बाई पति राजाराम चौहान – 4.507 हेक्टेयर - राजू प्रसाद चौहान पिता बुधराम – 5.574 हेक्टेयर
दो पत्रकारों की इस मामले में संलिप्ता का आरोप
शिकायतकर्ता ने बताया कि जिले के दो पत्रकार भी इस फर्जीवाड़ा में शामिल है में जिसमें कि कथित पत्रकार घसिया राम कुर्रे के नाम पर भी 6.271 हेक्टेयर जमीन दर्ज है। पिछले वर्ष उनके नाम 3.108 हेक्टेयर दर्ज था, इस वर्ष बढ़कर 6.271 हेक्टेयर कर दिया गया।वही हसौद के पत्रकार निवासी शेख मुबारक पिता शेख जरीब, जो झालरौंदा से 35 किलोमीटर दूर रहते हैं, उन्होंने झालरौंदा में खसरा नंबर 869/1 – 1.0240 हेक्टेयर, 933/4 – 0.4010 हेक्टेयर, 559/6 – 0.6070 हेक्टेयर, 559/17 – 0.6070 हेक्टेयर, कुल 2.8390 हेक्टेयर जमीन पटवारी-तहसीलदार से मिलकर अपने नाम पर दर्ज करा ली।
कई गांव में जमीन फर्जीवाड़े का आरोप
शिकायतकर्ता का कहना है कि ये खेल सिर्फ झालरौंदा तक नहीं है। पटवारी ने अपने प्रभार के सभी गांव – बर्रा, बिछिया, आमापाली, हरदी, भोथिया आदि सभी गांवों में यही किया है। अगर जांच हुई तो चौंकाने वाले परिणाम आ सकते हैं।
शिकायतकर्ता की कलेक्टर से मांग
- पिछले वर्ष लगभग 60 लाख रुपये से अधिक की राशि संदिग्ध किसानों को बोनस के तौर पर भुगतान की गई थी, और इस वर्ष भी 60 लाख से 1 करोड़ रुपये होने की आशंका है।
- इस वर्ष संदिग्ध किसानों की धान खरीदी और किसान उन्नति राशि देने पर रोक लगाई जाए।
- पिछले वर्ष के फर्जी बोनस की वसूली की जाए।
4.जांच आईएएस अधिकारी या उच्च जांच दल से कराई जाए।
- दोषियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए।
6.जांच में किसी निर्दोष किसान को धान बेचने में परेशानी नहीं होनी चाहिए।
7 शिकायत पत्र में एक गंभीर बात और लिखी है – शिकायतकर्ता ने कहा है कि ये शिकायत करोड़ों के नुकसान वाले लोगों के विरुद्ध है, इसलिए उन्हें जान-माल का खतरा है। अगर उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो संबंधित व्यक्ति जिम्मेदार होंगे.




