छत्तीसगढ़सक्तीसमाजिक

बिलासपुर संभाग की संयुक्त संचालक डॉ. गायत्री बांधी द्वारा जिला सक्ती की स्वास्थ्य संस्थाओं का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा,

सक्ती, बिलासपुर संभाग के स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त संचालक डॉ. गायत्री बांधी मैडम द्वारा आज जिला सक्ती का भ्रमण कर विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान सिविल डिस्पेंसरी बराद्वार, आम बराद्वार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी एवं जिला चिकित्सालय सक्ती का भ्रमण कर स्वास्थ्य संस्थाओं में उपलब्ध सुविधाओं, मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवा की उपलब्धता, साफ-सफाई एवं संस्थागत व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

इस दौरान डॉ. आर.पी. देवांगन एवं डॉ. रेणुका सैमुअल भी उपस्थित रहे। वहीं जिला सक्ती की ओर से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के साथ जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. सिंह एवं डीपीएम मैडम भी भ्रमण में शामिल रहे।

भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य संस्थाओं की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संबंध में अवलोकन किया गया। साथ ही जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन एवं आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

Related Articles

Back to top button