सक्ती सहकारी समिति खैरा, सक्ती में आज सहकारिता ध्वजारोहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा सहकारी समिति खैरा के अध्यक्ष लखन राठौर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ किसान चंदन सिंह कंवर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर समिति प्रांगण में सहकारिता का प्रतीक सहकारिता ध्वज का आरोहण श्री लखन राठौर एवं वरिष्ठ किसानों द्वारा सामूहिक रूप से किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने सहकारिता के सिद्धांतों पर चलने एवं समिति को सशक्त बनाने की शपथ ली।
समिति प्रबंधक परमानंद जायसवाल ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।अध्यक्ष श्री लखन राठौर ने कहा कि सहकार से समृद्धि के मूलमंत्र पर चलते हुए समिति किसानों को खाद, बीज, ऋण एवं धान उपार्जन में पारदर्शी सेवा दे रही है। उन्होंने सभी किसानों से समिति से अधिक से अधिक जुड़ने का आह्वान किया।इस अवसर पर वरिष्ठ किसान कमल राठौर, पुरुषोत्तम चन्द्रा,प्रेमचंद चंद्रा सरपंच प्रतिनिधि गिरधर सिदार उपसरपंच सुरेश जायसवाल,धनंजय साहू सेल्स मेन,विजय,सुरेंद्र जायसवाल कंप्यूटर ऑपरेटर किसान श्यामलाल कलार छबिलाल जायसवाल एवं अन्य समिति कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रबंधक श्री परमानंद जायसवाल ने बताया कि हमेशा की तरह इस वर्ष समिति द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड, ब्याज मुक्त ऋण प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं किसानो को अपील की गई कि आप सब सहकारिता के सदस्य बनकर ब्याज मुक्त केसीसी ऋण खाद बीज दवाई का उठाव करने के लिए प्रोत्साहित किया गया एवं आभार प्रदर्शन किया गया।





