छत्तीसगढ़

मुहर्रम के अवसर पर अकीदत और अमन की दुआओं के साथ संपन्न हुआ यौम-ए-आशूरा


सक्ती नगर के मुस्लिम समुदाय द्वारा मुहर्रम के यौम-ए-आशूरा (10 मुहर्रम) के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम पूरे अकीदत के साथ सक्ती जामा मस्जिद में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग और अकीदतमंद उपस्थित रहे
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:00 बजे जामा मस्जिद, सक्ती में अदा की गई विशेष नमाज के साथ हुई। नमाज की अगुवाई इमाम साहब मोहम्मद सैफुल्लाह मिस्बाही ने की। इस दौरान कर्बला में शहादत हुए शहीदों के बारे में बयान किया गया इमाम साहब ने मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और पूरे हिंदुस्तान की सुख-शांति के लिए विशेष दुआ कराई, जिसमें सभी लोगों ने शामिल होकर मुल्क की खुशहाली की कामना की।
धार्मिक आयोजन के क्रम में दोपहर 3:30 बजे मिलाद-ए-मुस्तफा का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक सभा के पश्चात उपस्थित अकीदतमंदों के बीच लंगर और शरबत का वितरण किया गया। कार्यक्रम में लोगों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।

Related Articles

Back to top button