छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

सक्ती में जिला स्थापना दिवस पर सामाजिक एवं शिक्षा क्षेत्र की विभूतियों का सम्मान,,,

सक्ती। 9 सितंबर को जिला स्थापना दिवस के अवसर पर एकता पत्रकार संघ एवं नितारा वर्ल्ड के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सामाजिक और शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाली विभूतियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

समारोह में ‘छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन‘ के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव, प्रमे पटेल ,मांगेराम अग्रवाल, गोविंद देवांगन, नितिन सोनी,नारायण राठौर को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सीईओ बासु जैन, पुलिस अधीक्षक प्रफुल ठाकुर, पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, पूर्व मंत्री मेघाराम साहू एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि गबेल, जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी बाघ द्विवेदी उपस्थित रहे। इसके साथ ही मंच पर प्रेम पटेल, जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा, दिगंबर चौबे, मरहर राठौर और मधुसूदन शर्मा सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
एकता पत्रकार संघ अध्यक्ष सुमित शर्मा ने सभी अतिथियों सम्मानित होने वाले सभी सदस्यों को बधाई दी और उनके सामाजिक व शैक्षणिक कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए समाज में उनके योगदान को अनुकरणीय बताया।

Related Articles

Back to top button