छत्तीसगढ़राजनीतिसक्तीसामाजिक

बंगाल मिशन में छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी, विद्या सिदार को दार्जिलिंग का चुनावी प्रभार

सक्ती  भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक स्तर पर बड़ी जिम्मेदारियां तय करनी शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ से भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश की सहप्रभारी, भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री, अनुसूचित जनजाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा जिला पंचायत सभापति श्रीमती विद्या सिदार को दार्जिलिंग जिले का चुनावी प्रभार सौंपा गया है। पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए दार्जिलिंग में संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को धार देने की जिम्मेदारी दी है।

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की ओर से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए देशभर के अनुभवी और सक्रिय नेताओं को अलग-अलग जिलों में तैनात किया जा रहा है। इसी रणनीति के तहत विद्या सिदार को दार्जिलिंग जिले की जिम्मेदारी दी गई है। वे 12 मार्च को दार्जिलिंग के लिए रवाना होंगी, जहां पहुंचकर स्थानीय संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और तैयारियों की समीक्षा करेंगी

Related Articles

Back to top button