छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने किया बाज स्क्वाड गठन, 20 जवान करेंगे सक्ती की मॉनिटरिंग, अपराधियों पर कसेंगे लगाम; बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर ने भी किया था एसपी साहब से आग्रह  

सक्ती–  विगत दिनों पुलिस थाना परिसर  में आयोजित होली पर्व की शांति समिति की बैठक के दौरान बैठक में उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओ पुलिस श्रीमती भुनेश्वरी पैंकरा एवं  सक्ती कोतवाली के टीआई लखन पटेल के समक्ष हुड़दंगियों एवं असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने आग्रह किया गया था, जिस पर सक्ती जिले के पुलिस कप्तान आईपीएस प्रफुल्ल ठाकुर ने बाज स्कवाड का गठन किया है, जिसमें पुलिस के 20 जवान लगातार 3 मार्च से ही जिला मुख्यालय में मॉनिटरिंग करेंगे, एंव होली पर्व पर किसी भी प्रकार का हुड़दंग करने वाले एवं असामाजिक तत्वों पर बाज की तरह नजर रखते हुए उन पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करेंगे , जिले के पुलिस कप्तान की इस पहल पर जहां क्षेत्र वासियों ने भी उनका धन्यवाद ज्ञापित किया है, तो वहीं नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने भी कहा है कि एसपी ठाकुर जी की यह पहल निश्चित रूप से होली पर्व पर आम जनता के लिए एक बड़ी सुरक्षा संबंधी सौगात है,  पुलिस प्रशासन हुड़दंगियों पर जब कड़ी कार्रवाई करेगा तो निश्चित रूप से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटनाएं घटित नहीं होगी एवं आम जनता शांति, अमन, चैन के साथ होली का पर्व मनाएंगे।

Related Articles

Back to top button