छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह २०२६ समापन समारोह आयोजित

 आम जागरूकता के अभाव में होती है दुर्घटना…प्रफुल्ल ठाकुर SP 

 सुविधाओं का सदुपयोग से दुर्घटना पर लगेगा रोक..

सक्ती   हमारे देश में यातायात  नियमों के नजर अंदाज करना आम बात है फलस्वरूप लोगों के बीच जागरूकता के अभाव में दुर्घटनाएं घटित हो रहे है जिससे सक्ती जिले में ही साल भर में वाहन दुर्घटना से ११२ मौतें हुई है जो समाज के लिए गंभीर संदेश है कि वक्त रहते दुर्घटनाओं से सजग होकर यातायात नियमों का पालन करें।

image editor output image 1583504903 17699209411955922930835111628072 kshititech

इन पलों में उपस्थित राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (विधि) के प्रदेश अध्यक्ष एवं अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि भारतीय मानस सुविधाओं के दुरुपयोग  से पीड़ित है,जो इस बात से साबित है कि  यातायात सुविधा के लिए नेशनल हाईवे का निर्माण हुआ है पर हाईवे में दुर्घटनाएं बढ़ी है फलस्वरूप हमको  हमारे मानसिकता को सकारात्मक दिशा में बदलने की जरूरत है जिसके लिए पुलिस विभाग ने सतत जागरूकता कार्यक्रम के द्वारा प्रयास किया है कि हम यातायात  सुविधाओं का सदुपयोग कर दुर्घटनाओं से सुरक्षित हो सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि यातायात जागरूकता के लिए हमारे ड्राइवर सबसे अच्छे प्रेरक हो सकते हैं जो स्वयं सुरक्षित रहकर दूसरों को सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। जिला पंचायत सभापति  विद्या सिदार ने कहा कि यदि ड्राइवर दूसरों के बचाने की भाव से वाहन चलाए तो दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी तो वहीं नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने पुलिस प्रशासन से नगर की सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों पर पाबंदी लगाने की मांग करते हुए बताया कि वे हमेशा ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के पक्षधर रहे हैं।  इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल एवं पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दादू जायसवाल ने आयोजन की तारीफ करते हुए आम लोगों के लिए यातायात जागरूकता को आवश्यक बताया तो वहीं मंचासिन अतिथियों में भाजपा नगर अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल,  के साथ नगर के पत्रकार बंधु, ड्राइवर महासंघ के प्रतिनिधि, एन सी सी, एवं स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी शामिल हुए।

 आयोजन की शुरुवात में आगंतुक अतीथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत  यातायात थाना प्रभारी कमल महतो, रक्षित निरीक्षक राय के साथ विभाग के कर्मचारियों के द्वारा किया गया तथा समापन पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डा भुनेश्वरी पैकरा अतिथियों के साथ ही आयोजन में शामिल मीडिया के साथ उपस्थित ड्राइवर, एन सी सी कैडेट, स्काउट्स विद्यार्थियों तथा आम लोगों के प्रति साधुवाद व्यक्त करते हुए कहा कि हम यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के साथ  पालन सुनिश्चित करें तो निश्चित रुप से हम सब सुरक्षित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button