Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़सक्ती

धान बेचने के बाद भी किसानों को नहीं मिल रही समर्थन मूल्य की राशि, पैसे के लिए लगा रहे बैंकों के चक्कर

सक्ती। छत्तीसगढ़ प्रदेश भर में धान खरीदी का कार्य संपन्न हो चुका है। खरीदी खत्म होने के बाद पंजीकृत किसान अपने रकबे पर धान बेचने के बाद समर्थन मूल्य की राशि प्राप्त करने के लिए बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन बैंक में राशि अंतरण नहीं होने के कारण लोगों को निराशा झेलनी पड़ रही है। इस तरह की स्थिति पूरे प्रदेश भर में देखने को मिल रही है।

प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 18 जनवरी 2025 के बाद पंजीकृत किसानों के द्वारा खरीदे गए धान की के समर्थन मूल्य

की राशि सक्ती जिले में अब तक किसानों को प्रात नहीं हुआ है जिसको लेकर किसानों में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है। किसानों का कहना है की शासन द्वारा धान खरीदी का कार्य तो संपन्न कर दिया गया लेकिन किसान धान बेचकर अब मुसीबत में पड़ गए हैं। कुछ किसानों का कहना है कि पैसे नहीं मिलने के कारण उनकी जरूरत के कार्य में भी रोड़े उत्पन्न हो रहे हैं जिसको लेकर घर परिवार में भी तनाव की स्थिति निर्मित हो रही है।

हैरानी वाली बात तो यह है कि सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर विक्रय करने वाले सभी किसानों को उनकी बोनस की राशि का भुगतान कर दिया गया है जिसको लेकर अब लोगों में सवाल उपजाने लगा है। लोगों का कहना है कि बोनस की राशि का भुगतान ती कर दिया गया लेकिन समर्थन मुल्य की राशि का अब तक कोई भी आता-पता नहीं है जिसके कारण किसानों को आर्थिक मानसिक और शारीरिक परेशानियां हो रही है। किसान परेशान होकर खरीदी केंद्र प्रभारी से मिलकर पैसे की जानकारी ले रहे हैं तो वहीं बैंकों में जाकर भी पता कर रहे हैं। लेकिन उनकी किसी भी तरह की संतुष्टि नहीं मिल पा रही है और निराश होकर लौटने को मजबूर ही गए है जिसको लेकर किसानों में आक्रोश भी नजर आ रहे हैं।

पंचायत चुनाव में होगा असर? सूत्रों की माने ती समर्थन मूल्य की राशि का भुगतान नहीं होने पर किसानों की नाराजगी सबसे ज्यादा है और इसी बीच पंचायत चुनाव भी होने हैं। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि इस बार के पंचायत चुनाव में कही बना पक्ष को इसका खामियाजा ना भुगतना पड़ जाए। हालांकि पूर्व में जितने भी पंजीकृत किसानों के द्वारा धान का विक्रय किया गया है उनको राशि का भुगतान कर दिया गया है। लेकिन 18 जनवरी के बाद के विक्रय धान की कीमतों का भुगतान अच तक शासन नहीं कर पाई है।

राशि भुगतान नहीं होने की जानकारी मिलने के बाद मीडिया कर्मी द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील सोड़ी से उनके फोन नंबर पर संपर्क किया गया लेकिन किसी कारणवश फोन रिसीव नहीं होने के कारण जानकारी नहीं मिल सकी।

Related Articles

Back to top button