छत्तीसगढ़धर्मसक्तीसामाजिक

श्री मोतीचंद्र महाराज जी के 22वीं पुण्यतिथि पर ‘साई भजन एवं भंडारे’ का आयोजन आज


सक्ती / नारायण सागर रोड स्थित श्री शनिदेव मंदिर के पास, श्री मोतीचंद्र जी महाराज (साई राम) के समाधि स्थल पर उनकी 22वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 27 मार्च, शुक्रवार (रामनवमी) को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। श्री सत्य साई सेवा समिति, सक्ती द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और सेवा कार्य संपन्न होंगे।
कार्यक्रम का विवरण देते हुए आयोजन समिती के गोविंद यादव ने बताया कि समाधि दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ तड़के 4:00 बजे समाधि स्नान एवं पूजा पाठ की रस्म के साथ होगा। इसके पश्चात सुबह 5:00 बजे नगर संकीर्तन (प्रभात फेरी) निकाली जाएगी और 5:30 बजे महामंगल आरती होगी वही श्रद्धालुओं के लिए सुबह 11:00 बजे से श्री सत्य साई सेवा समितियों द्वारा विशेष ‘साई भजन’ की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके उपरांत 11:30 बजे महाभोग लगाया जाएगा। दोपहर 12:00 बजे से विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम शुरू होगा, जो देर शाम तक निरंतर चलेगा। अंत में शाम 7:00 बजे महामंगल आरती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। श्री सप्तश्रृंगी सेवा समिति सक्ती ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर समाधि दर्शन करने और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य का भागी बनने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button