सक्ती – अपनी तेज तर्रार छवि के लिए छत्तीसगढ़ भर में अलग पहचान रखने वाली IPS अंकिता शर्मा ने जब से सक्ती जिला पुलिस की कमान संभाली है तभी से जिले में कानून ब्यवस्था में कसावट देखने को मिल रही है। लेकिन SP अंकिता शर्मा के एक फैसले ने कानून के जानकारों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
दरअसल SP मैडम ने पिछले एक -डेढ़ साल से यातायात थाने की कमान निरीक्षक कमल किशोर महतो को सौप रखी है और कुछ महीने पहले ही कमल किशोर महतो को डभरा थाने का प्रभार भी दे दिया गया है। ऐसे में अब निरीक्षक कमल किशोर महतो यातायात थाने के साथ डभरा थाने का भी कामकाज देख रहे है। इस दोहरे प्रभार के चलते दोनो कार्यो में सामंजस्य नही बैठ पा रहा है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में रक्षित केंद्र में चार निरीक्षक मौजूद है जिसमे निरीक्षक विवेक शर्मा , निरीक्षक प्रवीण राजपूत , निरीक्षक जितेंद्र कोसले और निरीक्षक राजेश पटेल शामिल है। यह चारो निरीक्षक काफी अनुभवी होने के बाद भी पुलिस लाईन में समय काट रहे हैं। रक्षित केंद्र में चार-चार अनुभवी निरीक्षक होने के बावजूद निरीक्षक कमल किशोर महतो को डबल चार्ज दे दिया गया है। जो कानून के जानकारों के समझ से बाहर है।
बता दे कि सक्ती जिला मुख्यालय से डभरा की दूरी 40 किलोमीटर है अगर SP ऑफिस को जोड़ा जाय तो 07 किलोमीटर अलग और अगर आने-जाने को जोड़े तो निरीक्षक महतो साहब को प्रतिदिन लगभग 94 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है ऐसे में कार्य तो प्रभावित होता ही है साथ ही रोज होने वाले एक्जर्सन से महतो साहब के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है।