छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

सक्ती जिला के पुलिस अधीक्षक प्रफुल ठाकुर ने किसान भाइयों से की सतर्क रहने की अपील

सक्ती  जिला सक्ती में इस वर्ष धान खरीदी कार्य सुचारू, सुरक्षित एवं पारदर्शी रूप से संचालित करने हेतु सक्ती पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। सभी धान उपार्जन केंद्रों पर सुरक्षा गश्त बढ़ाई गई है तथा किसी भी अवैध गतिविधि, अनाधिकृत संग्रहण, कालाबाज़ारी या धोखाधड़ी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसी क्रम में जिला सक्ती के पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा नागरिकों तथा किसानों को धान खरीदी उत्सव में सतर्क और जागरूक रहकर शामिल होने की अपील करते हुए एक वीडियो संदेश भी जारी किया गया है। वीडियो में एसपी महोदय ने स्पष्ट किया है कि:

किसी भी व्यक्ति द्वारा पैसों का लालच या गलत वादा किया जाए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें

खरीदी केंद्रों में किसी भी प्रकार की असामान्य गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत संबंधित थाना/गश्ती दल को सूचित करें

किसानों की सुविधाओं व सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है

सक्ती पुलिस सभी नागरिकों को आश्वस्त करती है कि धान खरीदी व्यवस्था को पूर्णतः सुरक्षित, पारदर्शी और अपराधमुक्त बनाए रखने हेतु पुलिस निरंतर सतर्क है और हर स्तर पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

किसी भी आपात स्थिति या शिकायत के लिए Dial 112 या नज़दीकी थाना से संपर्क कर सकते है

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button