धीरेंद्र को मिली बड़ी जिम्मेदारी- भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सक्ती जिले के उपाध्यक्ष बनाए गए वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर धीरेंद्र खूंटे, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भी रह चुके हैं
सक्ती– सक्ती जिलान्तर्गत ग्राम पंचायत बस्ती बाराद्वार के लोकप्रिय सरपंच, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जांजगीर चाम्पा एवं सक्ती जिला संयोजक रहे व बाराद्वार की प्रतिष्ठित माँ लक्ष्मी क्लीनिक के संस्थापक चेयरमैन डॉक्टर धीरेंद्र खूंटे को भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चे की नवगठित जिला कार्यकारिणी में शक्ति जिले के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गई है, डॉ धीरेंद्र खूंटे को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, तो वहीं डॉक्टर खूंटे ने भी कहा है कि पार्टी ने जिस निष्ठा के साथ मुझे जिम्मेदारी सौंपी है, मैं पूरी ईमानदारी एवं सक्रियता के साथ अनुसूचित जाति मोर्चे में जिले के संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करूंगा सक्ती जिले में प्रत्येक पोलिंग बूथ स्तर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे का संगठन मजबूत हो एवं राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक मिल सके इस हेतु हम पहल करेंगे।
राजनीति में सक्रिय है धीरेंद्र का परिवार
डॉक्टर धीरेंद्र खूंटे मूलतः सक्ती विकासखंड के बस्ती बाराद्वार के निवासी हैं,एवं उनकी माताजी श्रीमती कौशल्या देवी खूंटे पूर्व में जनपद पंचायत सक्ती की अध्यक्ष रहते हुए भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता है एवं उनके पूज्य स्वर्गीय पिता श्री एम डी खूंटे सक्ती विकासखंड में वर्षों तक विकासखंड शिक्षा अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं,। डॉ धीरेंद्र खूंटे की धर्मपत्नी भी प्रसिद्ध डेंटल चिकित्सक हैं, जो कि वर्तमान में बाराद्वार के माँ लक्ष्मी क्लिनिक में अपनी सेवाएं दे रही हैं|





