छत्तीसगढ़धर्मसक्तीसामाजिक

सक्ती के प्रसिद्ध भजन गायक विक्की सिंघल का श्याम प्रेमियों ने किया सम्मान,

सक्ती/ -नगर के प्रसिद्ध भजन गायक विक्की सिंघल द्वारा समय-समय पर विभिन्न धार्मिक आयोजनों में खांटू वाले श्याम बाबा सहित सु मधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाती है।  बाबा  श्याम की नगरी राजस्थान सहित देश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में भी आयोजित बड़े भजन उत्सव कार्यक्रम में विक्की सिंघल को आमंत्रित किया जाता है। एवं विक्की सिंघल ने भजन के क्षेत्र में अपनी मधुर वाणी से जहां श्रोताओं को भी मंत्र मुग्ध कर देते है, तो वहीं विगत 11 मार्च को  सक्ती के अर्जुन लाल रामकुमार सराफ ज्वेलर्स द्वारा आयोजित बाबा श्याम के भजन उत्सव कार्यक्रम में सुंदर प्रस्तुति के लिए भजन गायक विक्की सिंघल के निवास  पहुंच कर नगर के श्याम प्रेमी एवं सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सराफ , मोहन अग्रवाल,आलोक सराफ (बिल्लू) ,रवि सराफ ने  सुंदर स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। इस दौरान विक्की सिंघल ने भी इस सम्मान के लिए आगंतुक श्याम प्रेमियों का आभार व्यक्त किया तो वहीं विक्की ने कहा कि यह तो ईश्वर की मुझ पर कृपा है कि मुझे भजनों के माध्यम से आप सभी के बीच पहुंचकर ईश्वर की सेवा करने का एक अवसर मिलता है।

विक्की सिंघल की विशेषता यह है कि वे घंटों तक लगातार भजनों की प्रस्तुति देने के लिए जाने जाते हैं। उनकी आवाज में ऐसा आकर्षण है कि श्रोता भक्ति में लीन हो जाते हैं और कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक बन जाता है।

इस सम्मान के बाद विक्की सिंघल ने अपने श्रोताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने भविष्य में भी भजन के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिकता से जोड़ने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button