Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़राजनीतिसक्ती

विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल पर जिला कार्यशाला सम्पन्न

सक्ती/– भाजपा द्वारा विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल पर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता श्रीमती गोमती साय विधायक पत्थलगांव (प्रदेश सहसंयोजक) , जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल रहे।
कार्यशाला में श्रीमती गोमती साय ने बताया कि मोदी सरकार के सुशासन और विकास के 11 साल पूर्ण होने पर हम सभी को जन जन तक सरकार के विकास कार्यों को पहुंचाना है। इसी तारतम्य में 9 जून से 9 जुलाई तक बदलता भारत मेरा अनुभव प्रतियोगिता का आयोजन MyGov पर किया जाएगा जहां सभी लोग इसमें भाग ले सकते हैं।

8 जून से 11 जून तक राष्ट्रीय प्रदेश और जिला स्तर पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा।
मंडल स्तर पर 12 से 14 जून के बीच विकसित भारत संकल्प सभाओं के साथ ही 17 से 21 जून के बीच विश्व योग दिवस का आयोजन किया जाएगा।
15 से 17 जून के बीच सभी शक्ति केंद्र पर सभाओं और चौपालों का आयोजन किया जाएगा जहां 11 वर्षों की उपलब्धियों, आयुष्मान योजना, विकसित भारत पर संकल्प दिलाना, साथ ही मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों पर बनी पत्रिकाओं को घर घर पहुंचाना शामिल है।
इसके साथ 5 जून से 15 अगस्त तक वृक्षारोपण अभियान के साथ ही 23 जून को डॉ . श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस और 25 जून को आपातकाल – जिलों में सेमिनार एवं लोकतन्त्र सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित किया है।

विधायक गोमती साय ने आगे बताया कि इस अभियान के जरिए भाजपा 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए कार्यों का लेखाजोखा लेकर हम।सभी को जनता के बीच में जाना है। पार्टी की रणनीति है कि युवा, महिला, किसान और मजदूर श्रेणी में विभाजित लोगों के कल्याण और उत्थान में किए गए कामों के जरिए जनता के बीच संवाद स्थापित किया जाए, जिसमें पीएम किसान सम्मान निधि योजना, मुद्रा योजना, पीएम फसल बीमा योजना, आवास योजना, खाद्य सुरक्षा, उज्ज्वला, जेजेएम योजना शामिल है।

जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने इस कार्यशाला में बताया कि देश की जनता ने विकसित भारत, स्वाभिमानी भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए तीसरी बार मोदी सरकार के संकल्प को पूरा किया है। जनता की उम्मीदों और विश्वासों पर मोदी सरकार लगातार 11वें वर्ष भी खरा उतर रही है। आज भारत का पूरी दुनिया में डंका बज रहा। मोदी सरकार विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रही। आतंकवाद के खिलाफ आक्रामक लड़ाई में भारत ने पाकिस्तान को घुटने टेकने को मजबूर किया है। हम आज अर्थ व्यवस्था में विश्व के चौथे स्थान पर पहुंचा है, आज भारत अमेरिका, चाइना रशिया जैसी महाशक्तियों के साथ खड़े हैं। इस सभी कामों को हमें जन जन तक पहुंचाना है।

कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री मेघाराम साहू, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट संयोगिता सिंह जूदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जिलापंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल,नेतराम चंद्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल, गोपी सिंह ठाकुर ,भूषण चंद्रा अमृतलाल साहू ,पीतांबर पटेल, कैलाश साहू,प्रेम पटेल, भुवन भास्कर यादव अभिषेक शर्मा, अन्नपूर्णा राठौर, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुमारी साहू ,गगन जयपुरिया, आशा साव, आयुष शर्मा, विनोद पांडेय, नारायण राठौर सहित जिला के पदाधिकारी मंडलों के अध्यक्ष, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button