महाआरती सनातन संस्कृति पुनर्जागरण की दिशा में सशक्त पहल … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्ती श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १५१ वीं महाआरती में पंडित धीरेंद्र बाजपेई ने हनुमान परिवार के महाआरती की तारीफ करते हुए कहा कि हनुमान लला की कृपा से महाआरती में शामिल होने का सौभाग्य मिला तो वहीं अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि महाआरती सनातन संस्कृति पुनर्जागरण की दिशा में सशक्त पहल है जहां सनातन धर्म का प्रचार प्रसार अनवरत प्रयास जारी है।
इस अवसर पर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का दिव्य श्रृंगार के साथ पूजन आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा फोटोग्राफी_ रिंकू निर्मलकर ने किया तथा दीप प्रज्ज्वलन में संध्या ओम वैष्णव, सुनीता अमित तंबोली, आंचल योगेश देवांगन, चमेली देवांगन, प्रेमलता, पूजा मरावी, पुष्पा गोंड, राकेश्री गोंड के साथ मंदिर परिवार की बहनें शामिल रही।
आज हनुमान लला का सुबह का श्रृंगार– देवेंद्र देवांगन चांपा तथा शाम का श्रृंगार_ प्रमोद प्रति चौधरी के द्वारा कराया गया एवं प्रसाद व्यवस्था_ यातायात थाना शक्ति, पप्पू खर्रा, कंचन योगेश देवांगन, नयना देवांगन, धीरेन्द्र बाजपेई के द्वारा चढ़ाया गया। प्रभु हनुमानजी का सिंदूर अभिषेक_ रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव,क्षमा शिवांश, लीना विकास बरेठ तथा सुंदरकांड_गीतेश कुमार पांडे, आदित्य अग्रवाल, एकांश बरेठ, नयना देवांगन, मान साय संतोष साहू के द्वारा कराया गया।
महाआरती के पश्चात गौ सेवा केंद्र में अतिथियों पूजन आरती किया तथा धीरेन्द्र बाजपेई ने नव जन्मी बछिया का श्यामा नामकरण किया। विदित हो कि हनुमान जी की महाआरती का हमारे हनुमान यू ट्यूब चैनल से लाइव प्रसारण किया जा रहा है जिसका सीधा दर्शन लाभ श्रद्धालुजन प्राप्त कर सकते हैं।





