Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

ग्राम पंचायत देवरमाल में 10.50 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण का हुआ भूमि पूजन


सक्ती : ग्राम पंचायत देवरमाल में विकास कार्यों को गति देते हुए दो प्रमुख सीसी रोड निर्माण कार्यों का विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य राजा धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र अग्निहोत्री और सरपंच योगेंद्र साहू ने की
आपको बताते चले कि कुल 10.50 लाख रुपये की लागत वाले दो सड़क निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी गई। जिसमें लिखू केवट के घर से सेतराम चपरासी के घर तक 6.50 लाख रुपये और बिहारी सिदार के घर से श्याम लाल कुम्हार के घर तक 4 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा।
इस अवसर पर उपसरपंच श्रीमती जमुना कौशल सिदार, पंच इतवारी, अनुज जायसवाल, नरेश सिदार, जलंधर सिदार, रामदीन सिदार सहित पूर्व सरपंच नारायण जायसवाल और पूर्व मंडल अध्यक्ष लेख राम जायसवाल, सूरज सोना, अजय सिदार, रतिराम सिदार प्रमुख रूप से मौजूद रहे । साथ ही दर्शन सिदार, सुरती सिदार, राजेन्द्र सिदार, मंगल सिंह, शंकर लाल, सूरज सिंह, लोक नाथ खूंटे, दिलेश्वर साहू, भूपेन्द्र साहू एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित होकर विकास कार्यों के साक्षी बने।

Related Articles

Back to top button