Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग सक्ती की संयुक्त टीम की शराब कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

सक्ती  सक्ती कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो  के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्री नितिन शुक्ला  के मार्गदर्शन में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस शुष्क दिवस पर अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बेचने की मुखबिर सूचना पर पहले छद्म खरीददार से महुआ शराब की खरीदारी कराई गई। महुआ शराब बिक्री की पुष्टि होने पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल, आबकारी उपनिरीक्षक कोमल सिदार, घनश्याम प्रधान की संयुक्त टीम ने अवैध महुआ शराब विक्रेताओं के घर छापामार कार्रवाई में, ,5 आरोपी गिरफ्तार

  1. वेदप्रकाश पिता रामप्रसाद निवासी बस्ती बाराद्वार से 8 लीटर महुआ शराब ,
  2. ओमप्रकाश पिता रामप्रसाद निवासी बस्ती बाराद्वार से 22 लीटर महुआ शराब,
  3. जयप्रकाश पिता रामप्रसाद निवासी बस्ती बाराद्वार से 6 लीटर महुआ शराब,
  4. कार्तिक राम कुर्रे पिता रंजीत निवासी लवसरा से 25लीटर महुआ शराब
  5. सुरजीत पिता बहरता निवासी डूमरपारा से 15 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।
    आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क 34(2) 59 के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय से रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया। उपरोक्त कार्रवाई में आबकारी प्रधान आरक्षक रघुनाथ पैकरा, गोपाल सिंह डनसेना,विष्णु कौशिक ,भारती यादव, कमलेश , परसराम कहरा का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button