Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

12 अप्रेल को धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जी का जन्मोत्सव।   

  सक्ती  नगर के ह्र्दयस्थल हनुमान गेट सक्ती में विराजमान श्री सिद्ध हनुमान जी का प्रत्येक वर्ष भव्य रूप जन्मोत्सव मनाया जाता है इस वर्ष भी 12 अप्रैल दिन शनिवार को हनुमान जी का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर हनुमान गेट सक्ती में मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी में जुटे हुए हैं पूरे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्य। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित ओमप्रकाश वैष्णव जी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम समय आ जाता है सुबह की आरती 7:30 बजे आरती करने के पश्चात  ज्योत प्रज्वित कर सुंदराभिषेक किया जाता है एवं शाम की महाआरती 7:00 की जाएगी एवं सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ एवं भव्य भजन संध्या एवं भंडारा का आयोजन किया गया है। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्यों ने निवेदन किया कि सभी भक्त इस आयोजन में शामिल होकर पुण्य के भागीदार बने एवं सभी कार्यक्रम को सफल बनाएं। हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर सभी भक्तजन मंदिर में श्रृंगार ज्योति कलश सिंदूरा अभिषेक करवा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button