Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

सरवानी ग्राम में भव्य श्री शिव महापुराण कथा यज्ञ का शुभारंभ, जिला पंचायत सभापति राजा धर्मेंद्र सिंह हुए शामिल

सक्ती   सरवानी ग्राम (बां.) जिला सक्ती में भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से आयोजित श्री शिव महापुराण कथा यज्ञ का भव्य शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में किया गया। यह पावन आयोजन दिनांक 18 जनवरी  से 24 जनवरी 2026 तक संपन्न होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण हेतु पहुंच रहे हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य (सभापति) राजा धर्मेंद्र सिंह  विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके आगमन पर आयोजकों एवं ग्रामवासियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। राजा धर्मेंद्र सिंह जी ने शिव महापुराण कथा यज्ञ को समाज के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और संस्कारों का स्रोत बताते हुए आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से सामाजिक एकता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को बल मिलता है।

इस सात दिवसीय कथा में कथा वाचिका सुश्री जया देवी जी (श्रीधाम वृंदावन) एवं सुश्री नंदनी किशोरी जी के मुखारविंद से श्रद्धालुओं को शिव महापुराण की अमृतमयी कथा का रसपान कराया जा रहा है। कथा व्यास के रूप में पावन सन्यासी कथा व्यास आचार्य नरेंद्र मिश्रा जी द्वारा भी आध्यात्मिक मार्गदर्शन दिया जा रहा है। साथ ही परम पूज्य इन्द्रदेव महाराज जी (श्रीधाम वृंदावन) की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।

प्रतिदिन सुबह 9 बजे देवी पूजन, रुद्राभिषेक एवं तुलसी पूजन का आयोजन किया जा रहा है, जबकि कथा का समय दोपहर 3 बजे से सायं शिव कृपा तक निर्धारित है। आयोजन की प्रेरक श्रीमती चंद्रिका बाई साहू एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से यह धार्मिक अनुष्ठान सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। ग्राम सरवानी में इन दिनों भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का विशेष माहौल बना हुआ है। साथ में पीलू सिंह, संतराम साहू, रोहित दोहरे, चंदराम बरेठ, सूरज, समीर राठौर बड़ी तादात में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button