जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल रही उपस्थित
सक्ती, विगत दिवस निकटवर्ती ग्राम सकरेली कलां में भोजली विर्सजन पारम्परिक तरीके से हर्षोल्लास से किया गया, भोजली थाल को आकर्षक मनमोहक सजाकर माता बहनों ने पारम्परिक लोकगीत *देवी गंगा,देवी गंगा....लहर तुरंगा* की मधुर स्वर लहरी के साथ पूरे गांव का भ्रमण कर गांव के मुख्य तालाब में भोजली विर्सजन किये। इस अवसर पर एक संक्षिप्त कार्यक्रम स्कूल चौक में रखा गया था। जहां सभी भोजली थाल को एकत्रित कर सामूहिक रूप से लोकगीत का गायन किया गया। आकर्षक व विशेष कला से सुसज्जित भोजली थाल को पुरस्कृत किया गया, कुल 20 थाल को पुरस्कृत भी गया, इसके अतिरिक्त सभी थाल को प्रोत्साहन राशि दी गई। गांव के सभी चौंक चौराहों में विशेष पूजा अर्चना की गई।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल भी उपस्थित रहीं, उन्होंने भोजली गीत गाकर माता बहनों का उत्साह वर्धन किया, संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि भोजली का तिहार आपसी भाईचारा और प्रेम सौहार्द का पर्व है, लोगों को आपस में मेलजोल कर रहना सिखाती है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सकरेली कलां के सरपंच जगन्नाथ सिदार सहित सभी पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिक रोशन लाल पटेल सेवानिवृत्त कृषि विभाग,भगत राम सिदार, पूर्व सरपंच डमरूधर साहू, रामानुज साहू, राम प्रसाद पटेल,तोरेन्द्र पटेल, जगदीश पटेल,पुनी राम यादव, रवीचंद्र, होली,छेदी, गंगा राम, गनपत, कमलेश, नेहरू पटेल सहित स्थानीय नागरिक एवं माता बहनों की उपस्थिति रही।





