छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व में टेमर पंचायत में शान से फहराया जाएगा तिरंगा,,,

मुख्य अतिथि होंगी जिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि गबेल ; करेंगी ध्वजारोहण 

कार्यक्रम अध्यक्ष- चंद्र कुमार सोनी (सरपंच;टेमर )

सक्ती/टेमरस्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सक्ती जिलान्तर्गत टेमर पंचायत में 15 अगस्त स्वतन्त्रता दिवस पर्व पर तिरंगा फहराया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि गबेल होंगी।

ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान एवं देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहेंगे।

टेमर पंचयात की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण ढंग से मनाने की जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश भी दिया जाएगा।

टेमर पंचायत के लोकप्रिय सरपंच एवं समाजसेवी चंद्र कुमार सोनी ने बताया की हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 15 अगस्त 2026 को 80वाँ स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण का कार्यक्रम है। एवं इस पावन अवसर पर माँ सरस्वती के मुर्ती का अनावरण अतिथियों के करकमलो द्वारा किया जाना हैं। ततपश्चात राष्ट्रगान स्कूल के बच्चों के द्वारा किया जावेगा।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे –  टंकेश्वर कुमार पटेल (सभापति कृषि स्थाई समिति ज.पं. सक्ती) ,  मनहरण लाल पटेल (सेवा निवृत्त प्र. पाठक) , बंशीलाल पटेल (सेवा निवृत्त प्र. पाठक) , श्रीमती योगिता घनश्याम पटेल (उपसरपंच ग्राम पं. टेमर) , राघवलाल भार्गव (गणमान्य नागरिक) , रामशंकर देवांगन (गणमान्य नागरिक),कार्यक्रम को सफल बनाने में टेमर पंचायत के सरपंच चंद्र कुमार सोनी के साथ ग्रामवासी तैयारी में लगे हुए है।

Related Articles

Back to top button