Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़सक्तीसामाजिक

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: हर नागरिक के हित में — टिकेश्वर गबेल



सक्ती _ भारतीय जनता पार्टी सक्ती के जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट को “किसान, युवा, महिला एवं बुजुर्ग हितैषी” बताते हुए कहा:
यह बजट छत्तीसगढ़ प्रदेश के हर वर्ग की आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जिसमें किसानों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के लिए विशेष प्रावधान इसे सभी के लिए लाभकारी बनाते हैं।”
उन्होंने प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला कृषि एवं किसान कल्याण: धान खरीदी, समर्थन मूल्य, सिंचाई विस्तार, कृषि यंत्रीकरण।
महिला एवं बाल सशक्तिकरण: स्व-सहायता समूहों को वित्तीय मदद, मातृ-स्वास्थ्य और पोषण योजनाओं का विस्तार।
युवा एवं कौशल विकास: कौशल केंद्र, रोजगार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन।
शिक्षा क्षेत्र: स्कूल भवन उन्नयन, डिजिटल शिक्षा, छात्रवृत्ति विस्तार।
स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा: जिला और ग्रामीण अस्पतालों का उन्नयन, नि:शुल्क दवा एवं जांच, वृद्ध और दिव्यांग पेंशन।
अधोसंरचना एवं शहरी विकास: राजमार्ग, पुल, ग्रामीण संपर्क मार्ग, बिजली और पेयजल सुविधा विस्तार।
टिकेश्वर गबेल ने कहा:
छत्तीसगढ़ प्रदेश के “मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओ पी चौधरी जी द्वारा प्रस्तुत यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को मजबूत करेगा। यह बजट प्रदेश के हर नागरिक तक विकास और समृद्धि की किरण पहुँचाने वाला है।”

Related Articles

Back to top button