टेमर पंचायत के विकास के लिए सक्रिय है;सरपंच चंद्र कुमार सोनी
सक्ती – सक्ती जिलान्तर्गत के ग्राम पंचायत टेमर के लोकप्रिय एवं समाजसेवी सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने 20 अगस्त को सक्ती जिले की जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर श्रीमती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी के कार्यालय में उनसे सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान सरपंच श्री सोनी ने जिला शिक्षा अधिकारी को एक पत्र प्रेषित किया है। पत्र मे शास हाईस्कुल टेमर मे विज्ञान शिझक की शीघ्र की नियुक्ति किये जाने की मांग की गयी है। श्री सोनी ने जिला शिक्षा अधिकारी को बताया कि हमारे गांव के हाईस्कूल में विज्ञान शिक्षक के आभाव में 10 वी कक्षा के विद्याथियो को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है तथा टेमर के शास मिडिल स्कुल मे कन्या शौचालय। प्राथ विद्यालय टेमर मे बालक शौचालय की मांग की गयी। जिसे शीघ्र ही पूर्ण करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सरपंच को आश्वासन दिया गया है। ग्राम पंचायत टेमर की ओर से जिला शिझा अधिकारी को धन्यवाद देने वालों में सरपंच ग्राम पंचायत टेमर चन्द्र कुमार सोनी। उप सरपंच प्रतिनिधि घनश्याम पटेल पंच कुलदीप पटेल उपस्थिति रहे ।






