छत्तीसगढ़सक्तीसमाजिक

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित हुए शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी, उत्कृष्ट प्रबंधकीय कार्य में दक्ष; सांसद कमलेश जांगड़े ने किया सम्मान,

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित हुए जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी. उत्कृष्ट प्रबंधकीय कार्य हेतु सांसद के करकमलों से मिला सम्मान

सक्ती , -15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय जेठा  में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय मुख्य समारोह के दौरान जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती के शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी को उत्कृष्ट प्रबंधकीय कार्य हेतु सम्मानित किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम में उपस्थिति कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के हाथों दिया गया। इस अवसर पर जिले के कलेक्टर आईएएस अमृत विकास टोपनो, जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ,सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी,जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक एवं अतिथिगण उपस्थित रहे। शैलेंद्र तिवारी को मिले इस सम्मान पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा शक्ति परिवार सहित जिले के विभिन्न जनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button